यूट्यूब YouTube ये वक्त का व्यापार है: विश्वजीत सिंह
यूट्यूब YouTube ये वक्त का व्यापार है
एक छोटी सी स्क्रीन पर,
पूरी दुनिया बसती है,
यूट्यूब की दुनिया में,
हर कहानी सजती है।
कभी गुरु का ज्ञान,
कभी हँसी का तड़का,
कभी गाँव की मिट्टी,
कभी शहर का धड़का।
सुबह उठते ही,
वीडियो देखना है,
सीखना है कुछ नया,
या बस टाइम काटना है।
यहाँ हर कोई,
स्टार बन सकता है,
एक वीडियो से ही,
किस्मत बदल सकता है।
कभी-कभी लगता है,
ये नशा बन गया है,
एक के बाद एक,
वीडियो चलता गया है।
यूट्यूब अच्छा है,
ज्ञान का भंडार है,
पर संभलकर चलो,
ये वक्त का व्यापार है।
देखो वही जो,
काम का हो,
बाकी सब छोड़ दो,
जो बस नाम का हो।
-- विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क सूत्रम: 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें