संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बंदर के लिए शोकसभा : विश्वजीत सिंह

चित्र
यह कल ही की घटना है, मुझे निंद नहीं आई, दुख जताए भी तो किसे, इतनी आत्मीयता जब प्राणियों में ही नहीं रही तो इंसानों में तो बहुत दूर है। दोपहर में खिड़की से देखा एक बड़ा बंदर, वह तो बंदरिया थी, वानर जैसे उसके साथ कुछ बच्चे बंदर भी थे। वे हमारे कृष्णा हेरिटेज अपार्टमेंट में आए थे। इस तपती गर्मी की दुपहरी में जंगलों से प्राणियों का शहर की ओर आना यह अब आम बात हो गई है। हुप हुप की आवाज से इमली के बड़े पेड़ पर बंदर खेलकूद कर रहे थे। पेड़ के नीचे कुत्ते जमा होकर बंदरों पर भौंक रहे थे। मैने देखा घर के बच्चे फ्लैट की बालकनी से यह दृश्य मजे लेकर देख रहे है । फिर कुछ ही देर में जोर की आवाज आई देखा ब्लास्ट हुआ है। बड़ी चिंगारी निकली है।  मैं दौड़ा दौड़ा भागा भागा फ्लैट की बालकनी में आया, जोर से एक आवाज दी,  कल्पेश ! कल्पेश ! कल्पेश यह गरीब बहुजन समाज से ताल्लुख रखता हुआ लड़का है जो ठेकेदारी में रेलवे में सैंडबॉय का काम करता है। मालगाड़ी के इंजिन में रेत डालने का काम करता है।  वह दौड़ा दौड़ा रेल्वे ट्रैक पर आया। एक मालगाड़ी खड़ी थी। उसमें उसने रेत भर दिया था। उसने मेरे आवाज के जवाब में...

नागपूरचं भाऊ : सुनील किटकरू

चित्र
  नागपूरचं भाऊ ऊन लई भारी  फिकी पडे वाळवंटी सफारी l   माणूस वऱ्हाडी काय त्याचा रुबाब  रणरणत्या झळात बी चहाची वाफ   पुरणपोळी तूप त्याची न्याहारी   नागपूरचं भाऊ ऊन लई भारी l देतो ताणून थंड कुलरच्या हवेत   आग ओकणाऱ्याला नाही भाव देत   वाघासारखी फिरण्याची हौस न्यारी  नागपूरचं भाऊ ऊन लई भारी l सपन सरता ताटात दिसे खिचडी   भाजी वांग्याची अन मिरची बेगडी  दूध ताकांनी पळवतो उन्हाळी  नागपूरचं भाऊ ऊन लई भारी l फिकी पडे वाळवंटी सफारी नागपूरच भाऊ ऊन लई भारी l जसा कोकणाला हापूस तारी  नागपूरची भाऊ संत्री लई भारी l              - सुनील किटकरु

बालक केशव हेडगेवार का वंदेमातरम असहयोग आंदोलन

चित्र
वंदे मातरम् आंदोलन सन 1907 के मध्य में विद्यालय निरीक्षक प्रतिवर्ष की भांति स्कूल का निरीक्षण करने नील सिटी स्कूल आए थे। जैसे ही निरीक्षक केशव हेडगेवार की कक्षा में गए, सभी छात्रों ने उठकर एक साथ 'वंदे मातरम्' की जोरदार घोषणा से उनका स्वागत किया और प्रत्येक कक्षा में इसकी पुनरावृत्ति होती रही। केशव के सहपाठी गोविंद गणेश आवदे ने इस घटना का वर्णन करते हुए लिखा- 'गुस्से से लाल-पीले होकर विद्यालय निरीक्षक प्रधानाध्यापक जनार्दन विनायक ओक के कमरे में आ गए और बिना बात किए सीधे चले गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन सर विपिन कृष्ण बोस को पत्र लिखकर दोषी छात्रों को 'अनुशासनहीनता' के लिए अविलंब सजा देने की मांग की।' स्कूल के अधिकारियों को इसका तनिक भी भान नहीं था कि छात्रों के बीच जबर्दस्त राजनीतिक ध्रुवीकरण हो चुका है। केशव ने आरंभ से अंत तक की योजना अत्यंत ही गोपनीय तरीके से बना रखी थी। विद्यालय प्रबंध समिति के निर्णय के विरुद्ध स्कूल के सभी दो हजार छात्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल दो महीने तक चलती रही। इस हड़ताल में नागपुर का मारिस...