एक भाषा हुआ करती है जिसमें जितनी बार मैं लिखना चाहता हूं `आंसू´ से मिलता जुलता कोई शब्द हर बार बहने लगती है रक्त की धार एक भाषा है जिसे बोलते वैज्ञानिक और समाजविद और तीसरे दर्जे के जोकर और हमारे समय की सम्मानित वेश्याएं और क्रांतिकारी सब शर्माते हैं जिसके व्याकरण और हिज्जों की भयावह भूलें ही कुलशील, वर्ग और नस्ल की श्रेष्ठता प्रमाणित करती हैं बहुत अधिक बोली-लिखी, सुनी-पढ़ी जाती, गाती-बजाती एक बहुत कमाऊ और बिकाऊ बड़ी भाषा दुनिया के सबसे बदहाल और सबसे असाक्षर, सबसे गरीब और सबसे खूंख़ार, सबसे काहिल और सबसे थके-लुटे लोगों की भाषा, अस्सी करोड़ या नब्बे करोड़ या एक अरब भुक्खड़ों, नंगों और ग़रीब-लफंगों की जनसंख्या की भाषा, वह भाषा जिसे वक़्त ज़रूरत तस्कर, हत्यारे, नेता, दलाल, अफसर, भंड़ुए, रंडियां और कुछ जुनूनी नौजवान भी बोला करते हैं वह भाषा जिसमें लिखता हुआ हर ईमानदार कवि पागल हो जाता है आत्मघात करती हैं प्रतिभाएं `ईश्वर´ कहते ही आने लगती है जिसमें अक्सर बारूद की गंध जिसमें पान की पीक है, बीड़ी का धुआं, तम्बाकू का झार, जिसमें सबसे ज्यादा छपते हैं दो कौड़ी के मंहगे लेकिन सबसे ज्यादा ...