ट्विटर X : विश्वजीत सिंह
ट्विटर X
280 अक्षरों में,
दुनिया समा जाती है,
एक ट्वीट से ही,
सरकार कभी कभी हिल जाती है।
यहाँ हर कोई,
नेता और पत्रकार है,
हर किसी के पास,
अपना ही अख़बार है।
सुबह चाय के साथ,
ट्रेंड देखना है,
किसने किसको क्या कहा,
यही जानना है।
कभी ट्रोलिंग होती है,
कभी तारीफ़ मिलती है,
एक छोटी सी बात पर,
जंग छिड़ जाती है।
हैशटैग की भीड़ में,
सच कहीं खो जाता है,
शोर इतना है कि,
शांत स्वर दब जाता है।
ट्विटर है ये,
यहाँ रुकना मना है,
हर सेकंड में,
नया तमाशा बुना है।
थोड़ा सोचकर लिखो,
थोड़ा रुककर पढ़ो,
शब्दों की इस दुनिया में,
ज़रा संभलकर चलो।
-- विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क : 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें