सिनेमा Webseries Content



कभी सिनेमा में, संस्कार की कहानी थी,

माँ का आँचल, पिता की निशानी थी।


अब वेब सीरीज़ में, गाली और नंगापन है,

कहानी के नाम पर, बस अश्लीलता का जहर है।


पहले परिवार बैठकर, फिल्म देखा करता था,

अब अकेले में, हेडफोन लगाकर देखता है।


जो दृश्य घर में, देखने में शर्म आती थी,

वही अब ट्रेंडिंग में, सबसे आगे आती है।


निर्देशक कहते हैं, ये तो बोल्ड कंटेंट है,

पर ये बोल्ड नहीं, संस्कारों का अंत है।


बच्चे सीख रहे हैं, जो नहीं सीखना चाहिए,

सिनेमा भूल गया है, जो दिखाना चाहिए।


भारतीय सिनेमा की, पहचान ही कुछ और थी,

रामायण से लेकर, स्वदेश तक की डोर थी।


अब व्यूज के लिए, मर्यादा बेच दी जाती है,

कला के नाम पर, अश्लीलता परोसी जाती है।


वक्त है संभल जाओ, कहानी फिर से लिखो,

परिवार के साथ बैठकर, देखने लायक बनाओ।


-- विश्वजीत सिंह

 नागपुर 

 संपर्क : 9028266021

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Legal Positivism

Namo Namah Friends - be partners and join hands together