फेसबुक Facebook: विश्वजीत सिंह
फेसबुक Facebook
एक ज़माना था जब,
चिट्ठी से हाल पूछते थे,
अब फेसबुक पर,
लाइक से प्यार जताते हैं।
सुबह उठते ही,
पहला काम यही है,
नोटिफिकेशन देखना,
जैसे कोई बीमारी है।
दोस्त हज़ारों हैं,
पर कोई पास नहीं,
भीड़ में भी अकेले,
ये कैसा एहसास है।
खाना खाया, घूमने गए,
सब यहाँ दिखाना है,
खुशी से ज़्यादा,
दिखावा ज़रूरी हो गया है।
कभी-कभी लगता है,
ये दुनिया ही नकली है,
चेहरे पर हँसी है,
पर दिल में उदासी है।
फेसबुक ने जोड़ा भी,
और तोड़ा भी है,
रिश्तों को स्क्रीन में,
कैद करके छोड़ा भी है।
थोड़ा कम स्क्रॉल करो,
थोड़ा पास बैठो,
असली ज़िंदगी,
अपनों के साथ बिताओ।
-- विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क सूत्रम: 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें