EV इलेक्ट्रिक वाहन : हरित भविष्य की नई सवारी
EV इलेक्ट्रिक वाहन : हरित भविष्य की नई सवारी
बदल रहा है युग, बदल रही रफ्तार,
नई तकनीक का खुल रहा संसार।
धुएँ से मुक्ति का लेकर संदेश,
EV चला रहा विकास का देश।
न पेट्रोल की चिंता, न डीजल का भार,
बिजली से दौड़े आधुनिक सवार।
न शोर अधिक, न धुएँ की मार,
स्वच्छ पर्यावरण का नया विचार।
सड़कों पर अब नई कहानी,
बैटरी बनी इसकी जीवनदानी।
चार्जिंग स्टेशन की बढ़ती कतार,
तकनीक लिख रही भविष्य का आकार।
लेकिन कुछ प्रश्न अभी भी बाकी,
बैटरी निर्माण की चुनौती बाकी।
लिथियम, खनन और पुनर्चक्रण,
पर्यावरण का भी हो संरक्षण।
आत्मनिर्भर भारत का हो निर्माण,
अपना अनुसंधान, अपना विज्ञान।
बैटरी तकनीक में बढ़े सामर्थ्य,
भारत बने विश्व का नया नेतृत्वकर्ता।
नकल नहीं, नवाचार चाहिए,
स्वदेशी तकनीक का विस्तार चाहिए।
सस्ती बैटरी, मजबूत आधार,
हर गाँव तक पहुँचे बिजली की धार।
नदियों, जंगलों का सम्मान करें,
प्रकृति के प्रति अपना योगदान करें।
विकास वही जो जीवन सँवारे,
आने वाली पीढ़ियों को खुशियाँ उतारे।
EV केवल वाहन नहीं, बदलाव की पहचान है,
हरित भारत के सपनों का नया अभियान है।
धुएँ से स्वच्छता तक का यह सफर,
तकनीक और प्रकृति का सुंदर समन्वय अमर!
— कवि : विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क:9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें