वर्तमान में भारतीय सिनेमा Content
कभी हँसी के लिए, शुद्ध हास्य होता था,
अब दो अर्थों वाली बातों पर, ठहाका लगता है।
हर डायलॉग में, गंदी सोच छिपाई जाती है,
मज़ाक के नाम पर, मर्यादा गिराई जाती है।
पहले गाली सुनकर, कान बंद हो जाते थे,
अब वेब सीरीज़ में, वही गाली गर्व से सुनाई जाती है।
बच्चे-बच्चे की ज़ुबान पर, वही भाषा चढ़ गई है,
जो घर में बोलने में, कभी शर्म आती थी।
कहानी कमज़ोर हो, तो गंदी बातों से भर दो,
व्यूज बढ़ाने के लिए, शर्म को बेच दो।
ये सिर्फ मनोरंजन नहीं, ये ज़ुबान का ज़हर है,
एक पीढ़ी की सोच को, धीरे-धीरे मार रहा है।
सिनेमा को चाहिए, फिर से शुद्धता लाए,
दो अर्थों के बिना भी, हँसाया जा सके ये बताए।
-- विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें