चलो स्वयंसेवक राष्ट्र बनाएँ
चलो स्वयंसेवक राष्ट्र बनाएँ
चलो स्वयंसेवक राष्ट्र बनाएँ,
भारत का गौरव फिर चमकाएँ।
भगवा ध्वज की छाया में हम,
सेवा के दीपक रोज जलाएँ।
निज स्वार्थों को दूर हटाकर,
समरसता का भाव जगाकर।
गाँव-गाँव में प्रेम बढ़ाएँ,
मानवता का धर्म निभाएँ।
शाखा की मिट्टी संस्कार दे,
जीवन को अनुशासन आधार दे।
त्याग, तपस्या, सेवा लेकर,
नवभारत का निर्माण करें।
हिमगिरि से सागर की धारा,
भारत देश हमें है प्यारा।
एकात्मता का मंत्र सुनाएँ,
राष्ट्र प्रथम का भाव जगाएँ।
न कोई ऊँचा, न कोई नीचा,
सबमें देखें भारत का सींचा।
एक समाज, एकता की ज्योति,
यही हमारी सच्ची विभूति।
चलो स्वयंसेवक राष्ट्र बनाएँ,
भारत का गौरव फिर चमकाएँ।
ज्ञान, चरित्र और कर्म के बल पर,
विश्व पटल पर ध्वज लहराएँ।
— विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क:9028266021

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें