दिमागी नक्सल
दिमागी नक्सल !
न बंदूक है हाथ में,
न जंगल में डेरा है,
ये वो नक्सल है,
जिनका शहरी दिमागों में बसेरा है।
न गोली चलाता है,
न बारूद जलाता है,
बस मीठी बातों से,
भेदभाव का ज़हर फैलाता है।
किताबों के पन्नों में,
कलम की नोक पर,
देश की एकता को तोड़ने का,
ख़्वाब बुनता है ।
कभी छात्र बनकर,
कभी कवि बनकर आता है,
हक़ की बातों में,
नफ़रत का बीज बोता है।
ये कहता है मैं ही सही,
बाक़ी सब ग़ुलाम हैं,
अपने ही मुल्क़ को,
ये दुश्मन बताता है।
पहचानो इस चेहरे को,
ये वर्दी में नहीं आता,
ये विचारों की आड़ में,
हिंसा करने को उकसाता है।
लड़ाई हथियारों से नहीं,
अब विचारों से लड़ी जाएगी,
भारतीय संविधान से ही,
मोदी शाह के नेतृत्व में
दिमागी नक्सल की कमर तोड़ी जाएगी।
---विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क सूत्रम: 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें