कम्युनिस्ट संघर्ष और नक्सलवाद
कम्युनिस्ट संघर्ष और नक्सलवाद
लाल झंडे की छाया में,
कैसी यह कहानी है?
धरती पर लहू की नदियाँ,
आँखों में हैरानी है।
मजदूरों के सपनों का लेकर,
निकले थे जो अभियान,
कब हिंसा की राह पकड़कर,
भूल गए इंसान?
बंगाल की गलियों से उठकर,
नक्सलवाद की ज्वाला आई,
न्याय और परिवर्तन की बातें,
लेकर नई लड़ाई।
पर बंदूकें जब बोल उठीं,
संवाद कहीं खो गया,
क्रांति के पावन स्वप्नों का,
रक्तरंजित अध्याय हो गया।
नक्सलबाड़ी की धरती से,
उठी विद्रोह की आवाज,
भूमिहीनों के प्रश्नों ने,
बदला राजनीतिक अंदाज।
पर हिंसा के उस रास्ते ने,
कितने घर वीरान किए,
कितने सपनों को कुचला,
कितने जीवन बलिदान किए।
फिर केरल की धरती पर,
संघर्षों का दौर चला,
कन्नूर की गलियों में अक्सर,
राजनीतिक तनाव पला।
विचारधारा के टकरावों ने,
कितने परिवार रुलाए,
राजनीति के खूनी संघर्षों ने,
कितने दीप बुझाए।
किसका था अपराध बताओ,
किसका था अधिकार?
किसने छीना माँ की ममता,
किसने उजाड़ा परिवार?
बंगाल की धरती पूछ रही,
कहाँ गया वह स्वर्णिम काल?
किसने राजनीति के आँगन में,
बो दिए हिंसा के जाल?
केरल की धरती पूछ रही,
कब रुकेगा रक्तपात?
कब विचारों की लड़ाई में,
लौटेगा मानवता का साथ?
बंदूक कभी विचार नहीं है,
हत्या कोई क्रांति नहीं,
निर्दोषों का रक्त बहाना,
कोई जनकल्याण नीति नहीं।
जो सत्ता के लिए लड़ते हैं,
वे इतिहास से सीखें,
जनता के विश्वास को समझें,
हिंसा के पथ को त्यागें।
विचारों का उत्तर विचारों से,
संवादों से दिया करो,
लोकतंत्र की मर्यादा में,
संघर्ष किया करो।
नक्सल हिंसा हो या राजनीतिक प्रतिशोध की आग,
हर हिंसा के विरुद्ध उठे,
संविधान का अनुराग।
मजदूर, किसान, विद्यार्थी,
सबको मिले समान अधिकार,
भयमुक्त हो हर गाँव-नगर,
सुरक्षित हो परिवार।
अब रक्त नहीं, विकास बहे,
अब शांति का संचार हो,
बंगाल और केरल में फिर,
सद्भावना का विस्तार हो।
न लाल आतंक, न प्रतिशोध,
न नफरत की दीवार,
भारत की धरती पर जीवित रहे,
लोकतंत्र का आधार।
इतिहास के पन्नों पर लिख दो,
इतना दृढ़ संदेश,
हिंसा से नहीं बनता कभी,
समृद्ध और सुंदर देश।
कलम उठे, संवाद बढ़े,
मानवता का मान रहे,
राजनीति के हर संघर्ष में,
सर्वोपरि संविधान रहे।
— श्री विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क : 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें