कंटेंट निगल रहा है : विश्वजीत सिंह
रील्स में, वीडियो में,
गंदगी परोसी जाती है,
संस्कारों वाली पीढ़ी को,
नंगापन दिखाया जाता है।
बच्चों के हाथ में फोन,
और उसमें ज़हर भरा है,
परिवार की मर्यादा को,
ये कंटेंट निगल रहा है।
जो घर में माँ-बाप के सामने,
नज़र झुकाकर चलते थे,
आज वही बच्चे,
अश्लीलता को स्टेटस बनाते हैं।
ये सिर्फ मनोरंजन नहीं,
ये एक सोची समझी चाल है,
हिंदू परिवार की जड़ों को,
खोखला करने का सवाल है।
-- विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क : 9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें