प्रज्ञा प्रवाह – भारत का विचार मंच

प्रज्ञा प्रवाह – भारत का विचार मंच


जहाँ विचारों में भारत बसता, 

जहाँ संस्कृति का मान, 

जहाँ ज्ञान की गंगा बहती है, 

जागृत होता स्वाभिमान। 

जहाँ प्रश्नों से जन्मे उत्तर, 

चिंतन से निर्माण, 

वहाँ प्रज्ञा प्रवाह का होता है, 

नवयुग का आह्वान।


न पश्चिम की अंधी नकल चाहिए, 

न उधार का विचार, 

अपनी मिट्टी से उपजे 

चिंतन का हो विश्व में विस्तार। 

वेदों की वाणी, उपनिषदों का दर्शन, 

भारत की परंपरा, ज्ञान का आकर्षण।


प्रज्ञा का प्रवाह, विचारों की मशाल, 

भारतीय संस्कृति का अमर रखवाला। 

बौद्धिक चेतना का जागृत अभियान, 

भारतबोध से निर्मित हो राष्ट्र का उत्थान।


न केवल इतिहास की गाथाएँ गाना,

 न केवल अतीत का गौरव दोहराना।

 वर्तमान के प्रश्नों का समाधान खोजना, 

भविष्य के भारत का स्वप्न संजोना।


अर्थव्यवस्था हो या समाज का प्रश्न, 

शिक्षा, संस्कृति या विज्ञान का दर्शन।

 भारतीय दृष्टि से हो उनका विश्लेषण, 

तर्क और तथ्यों से हो विमर्श का सृजन।


विचार मंच पर संवाद हो निरंतर,

 ज्ञान का दीप जले घर-घर, जन-जन के अंतर।

 युवाओं के मन में प्रश्नों की ज्योति, 

शोध और चिंतन से आए नई क्रांति।


नागरिक जीवन में कर्तव्य का भाव, 

समाज के प्रति हो संवेदना का प्रभाव।

 समरसता, स्वावलंबन और संगठन का मान, 

इनसे ही सशक्त बनेगा हिंदुस्तान।


ऋषियों की धरती का ज्ञान जगाना है, 

आधुनिक चुनौतियों से संवाद बनाना है।

 परंपरा और प्रगति का सेतु बनाकर, 

भारत का विचार विश्व तक पहुँचाना है।


न विचारों पर पहरा, न प्रश्नों से भय, 

संवाद की संस्कृति ही बने विजय। 

तर्क, प्रमाण और विवेक का सम्मान, 

यही हो बौद्धिक राष्ट्रनिर्माण।


उठे प्रज्ञा की ज्योति, बहे विचारों की धार, 

भारतबोध से हो राष्ट्र का नवशृंगार। 

ज्ञान बने शक्ति, चिंतन बने आधार, 

प्रज्ञा प्रवाह से जागे, भारतमाता का विचार!


— विश्वजीत सिंह, नागपूर 

संपर्क : 9028266021

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Legal Positivism

Namo Namah Friends - be partners and join hands together