सौर ऊर्जा की क्रांति : आत्मनिर्भर भारत की नई शक्ति
सौर ऊर्जा की क्रांति : आत्मनिर्भर भारत की नई शक्ति
सूरज की किरणों में शक्ति अपार,
भारत के भविष्य का नया आधार।
छत-छत पर चमके सौर प्रकाश,
ऊर्जा के क्षेत्र में हो नया विकास।
गाँव-गाँव में सूरज उतरे,
खेतों में खुशहाली के दीपक बिखरें।
घर-घर बिजली, खेतों में पानी,
सौर ऊर्जा लिखे नई कहानी।
न कोयले का बोझ उठाना,
न धुएँ से आकाश सजाना।
प्रकृति का हो सुंदर सम्मान,
सूर्य बने ऊर्जा का वरदान।
सोलर चिप्स की बढ़े कहानी,
बदले भारत की ऊर्जा रवानी।
पैनल, सेल और मॉड्यूल निर्माण,
स्वदेशी उद्योगों को मिले सम्मान।
कभी विदेशों पर निर्भरता भारी,
अब आत्मनिर्भरता की बारी।
सिलिकॉन से सौर सेल बनाएँ,
अपनी तकनीक विश्व में पहुँचाएँ।
कारखानों में उत्पादन बढ़े,
अनुसंधान के नए दीप जले।
युवाओं को अवसर और रोजगार,
भारत बने सौर शक्ति का संसार।
लेकिन चुनौतियों को भी पहचानें,
सिर्फ सपनों से लक्ष्य न मानें।
उन्नत तकनीक, गुणवत्ता का ज्ञान,
बैटरी भंडारण बने अभियान।
सौर ऊर्जा केवल बिजली नहीं,
यह आने वाले कल की रोशनी।
छोटे गाँव से महानगर तक,
सूरज की शक्ति पहुँचे घर-घर तक।
उठो भारत! सूरज को अपनाओ,
ऊर्जा का अपना साम्राज्य बनाओ।
विदेशी निर्भरता का अंत करो,
नवाचार से विश्व में नाम करो।
नवभारत का यही उद्घोष हो,
हर घर में सूर्य का प्रकाश हो।
धरती हरी हो, आकाश स्वच्छ रहे,
भारत ऊर्जा में आत्मनिर्भर रहे!
— विश्वजीत सिंह
नागपुर
संपर्क:9028266021
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें