दत्तोपंत ठेंगडी — एक विचार, एक आंदोलन

 दत्तोपंत ठेंगडी जी — एक विचार, एक आंदोलन


वो एक प्रचारक था, वो एक ऋषि था,

जिसने मजदूर को भी भगवान कहा था।

सत्ता की कुर्सी उसे छू न सकी,

जिसने जीवन राष्ट्र को अर्पण किया था॥


नाम था दत्तोपंत ठेंगडी,

कर्म था संगठन, धर्म था स्वदेशी।

जहाँ-जहाँ अन्याय ने सिर उठाया,

वहाँ-वहाँ खड़ा हुआ वो तेजस्वी॥


उसने कहा — मजदूर कोई गुलाम नहीं,

वो राष्ट्र निर्माता है, वो महान है।

भारतीय मजदूर संघ खड़ा कर दिया,

मजदूरों को दिया नया सम्मान है॥


किसान को भी उसने आवाज़ दी,

भारतीय किसान संघ की ज्योत जलाई।

स्वदेशी का शंखनाद कर दिया,

विदेशी लूट की जड़ें हिला दी॥


न वो मंत्री बना, न वो सांसद बना,

न उसने कभी पद की चाह की।

जिस कुर्सी के लिए दुनिया लड़ती है,

उस कुर्सी को उसने ठोकर मार दी॥


वो बोला — राष्ट्र ही मेरा मंदिर है,

सेवा ही मेरी पूजा है।

संघ ही मेरी शक्ति है,

भारत माँ ही मेरी माता है॥


आज भी हर कार्यकर्ता के दिल में,

उसकी विचारधारा धड़कती है।

दत्तोपंत ठेंगडी मरे नहीं,

उनकी प्रेरणा आज भी ज़िंदा है॥


उठो युवाओं, उनका सपना पूरा करो,

स्वदेशी अपनाओ, स्वाभिमान जगाओ।

मजदूर-किसान सब एक हो जाओ,

राष्ट्र के लिए अपना जीवन लगाओ॥


— विश्वजीत 

9028266021

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Legal Positivism

Namo Namah Friends - be partners and join hands together